गांव बाहरी के खेतों में आग का भयानक ताडवं , 16 एकड़ फसल जलकर हुई राख

रोहतक – गांव बाहरी के खेतों में दिन के समय उस समय किसानों में हड़बडी मच गयी जब गेहूं कटाई कर रही एक कंबाइन से निकली एक चिंगारी से आग लग गई। इससे करीब 16 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख होने की सम्भावना जताई जा रही है। जानकारी अनुसार खेतों में फसल पकने से सुबह से ही कंबाइन से गेहूं की कटाई की जा रही थी। अचानक की कंबाइन से उठी चिंगारी गेहूं की फसल में जा गिरी और एकाएक ही आग खेतों फेलती गई। सूचना मिलते ही आसपास के किसान भी खेतों में पहुंचे गऐ और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी गाड़ी लेकर खेतों में जाने लगे तो उन्हें रास्ता खराब मिला, जिसके बाद वे करीब आधा घंटा तक रास्ता ढूंढने मे मशक्त करते रहे और मुश्किल से घटनास्थल पर पहुंच पाए। इससे पहले आग पर किसानों ने ट्रैक्टर – हैरो आदि चलाकर व अन्य प्रयासों से आग पर कुछ हद तक नियंत्रण पा लिया था।तो बाद में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने भी बाकी आग पर काबू किया। गांव वालो के अनुसार आग से बलविंद्र सिंह ढाई एकड़, गुरदीप के एक एकड़ 6 कनाल, कुलदीप के 6 एकड़, जीत सिंह के एक एकड़, दो कनाल व निरंजन के चार एकड़ खेत की गेहूं जलकर राख हो गई जबकि इससे दूसरे किसानों में भी भय का माहौल बना रहा। आग पर काबू पाने के बाद ही किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं इस घटना के बाद पुलिस मौके पर ना पहुंच पाई तो बड़ी संख्या में किसान आग बुझाए जाने तक जमा रहे।