कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सोलन में होगा रोड शो और शिमला में होगी रैली

सोलन: कांग्रेस महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा का सोलन में रोड शो होगा और शिमला में रैली करवाई जाएगी। प्रियंका गांधी ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है। हाईकमान अब मई के पहले सप्ताह में रोड शो और रैली की तारीख तय करेगा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस लंबे समय से प्रियंका गांधी की रैली की मांग कर रही थी।

जैसा कि आप जानते हैं कि शिमला प्रियंका गांधी का गृह क्षेत्र माना जाता है। शिमला के समीप छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने अपना नया घर बनाया है और यहां अक्सर उनका आना-जाना लगा ही रहता है। सूत्रों की मांने तो हाईकमान जल्द ही रोड शो और रैली की तारीख फाइनल कर प्रदेश कांग्रेस को सूचित करेगा।